फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Forest Department will do land measurement in front of Dera Barnawa today

अपनी जमीन के हक के लिए वन विभाग आज करेगा डेरा बरनावा के सामने भूमि की पैमाइश

Thu, 27 Oct 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Forest Department will do land measurement in front of Dera Barnawa today
बड़ौत। वन विभाग के अधिकारी शुक्रवार को अपनी जमीन के हक के लिए डेरा बरनावा आश्रम के सामने पैमाइश करेगा। पैमाइश के दौरान चकबंदी विभाग भी शामिल रहेगा। साथ ही शांति व्यवस्था न बिगडे़ इसके लिए बिनौली थाना पुलिस को पहले ही सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार वर्ष 1999 में डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा और बड़ौत वन रेंज क्षेत्र की लगभग 0.620 हेक्टेयर भूमि का भूमि विनियम के अंतर्गत आदान-प्रदान हुआ था। वन बंदोबस्त अधिकारी बिजनौर की देखरेख में भूमि के ट्रांसफर का कार्य किया था। वन विभाग की ओर से डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा को जो भूमि दी गई थी, वह भूमि डेरा बरनावा के सामने स्थित है। यानी बड़ौत-मेरठ मार्ग और डेरा के बेहद नजदीक है, जबकि वन विभाग ने डेरे की जिस भूमि को लिया था वह दूर है। उधर, बरनावा गांव के आसपास कुछ और भी अपनी भूमि पर वन विभाग को अतिक्रमण होने की आशंका है।
विज्ञापन

भूमि संबंधी अभिलेख पहुंचे वन विभाग कार्यालय
वन क्षेत्राधिकारी रविकांत चौधरी ने बताया कि डेरा प्रबंधन की ओर से लगभग एक माह पहले उन्हें लगभग 0.620 हेक्टेयर भूमि के आदान-प्रदान संबंधी अभिलेख उपलब्ध करा दिए गए हैं। डीएफओ और सहायक चकबंदी अधिकारी को चिट्ठी लिख भूमि की पैमाइश कराने का अनुरोध किया गया था। डीएफओ हेमंत सेठ ने बताया कि वन विभाग और चकबंदी अधिकारी की देखरेख में संयुक्त पैमाइश 28 अक्तूबर का दिन निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed