फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Forest Department caught DCM filled with precious wood

Baghpat News: वन विभाग ने कीमती लकड़ी से भरर डीसीएम को पकड़ा

Mon, 01 Apr 2024 05:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:17 PM IST
विज्ञापन
Forest Department caught DCM filled with precious wood
=गाड़ी को छुड़ाने के लिए पूरे दिन कार्यालय पर जमा रहे लोग
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
बड़ौत। वन विभाग की टीम ने सोमवार तड़के बरनावा गांव के जंगल से कीमती लकड़ी से भरी डीसीएम को चालक समेत पकड़ा है। वहीं एक अन्य व्यक्ति डीसीएम से कूदकर भाग निकला। बाद में पूरे दिन कार्यालय पर गाड़ी को छुडाने के लिए जमावड़ा लगा रहा। अभी तक इस मामले में विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

वन रक्षक संजय व मोहित को सूचना मिली कि बरनावा गांव में एक डीसीएम में शाहपुर बाणगंगा के जंगल से काटी गई टीकर के पेड़ की लकड़ियों को भरकर कहीं बेचने ले जाया जा रहा है। सूचना पर दोनों अधिकारी वन कर्मी विकास व मनोज को लेकर मौके पर पहुंचे तो ड्राइवर डीसीएम को लेकर भागने लगा। मगर वन विभाग की टीम ने उन्हें धर दबोचा, जबकि एक व्यक्ति वहां से भाग निकला। लकड़ियों से भरे डीसीएम को वन विभाग कार्यालय बड़ौत पर लाया गया। सूचना पर काफी संख्या में बरनावा समेत अन्य गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और कुछ वन कर्मियों की मदद से गाड़ी को छुड़ाने के चक्कर में लग गए। वन रेंजर सुनेन्द्र सिंह ने बताया कि अभी इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद विभाग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed