फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   For the first time, two roads, each one kilometre long, will be built at a cost of Rs 1.33 crore.

Baghpat News: 1.33 करोड़ रुपये से पहली बार बनेगी एक-एक किलोमीटर लंबी दो सड़कें

Sat, 08 Nov 2025 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
For the first time, two roads, each one kilometre long, will be built at a cost of Rs 1.33 crore.
बागपत। जिले में पहली बार एक-एक किलोमीटर लंबे दो मार्गों का निर्माण कराया जाएगा, जिन पर 1.33 करोड़ रुपये बजट खर्च होगा। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद शासन से दोनों मार्गों के लिए बजट की पहली किस्त भी जारी कर दी है। दोनों मार्गों का निर्माण होने से दस से अधिक गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जोनमाना से बड़ौत-छपरौली मार्ग और कासापुट्ठी से मवीखुर्द मतानतनगर पहुंचने वाले एक-एक किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण अभी तक नहीं कराया गया, जिसकी वजह से ग्रामीणों को दूसरे मार्गों से लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अफसरों से शिकायत करते हुए दोनों मार्गों का निर्माण कराने की मांग की। अफसरों ने जांच की तो दोनों मार्ग मिसिंग लिंक मार्गों की सूची में शामिल मिले। इसके बाद अफसरों ने दोनों मार्गों का निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा। शासन से दोनों सड़कों के निर्माण को मंजूरी दे दी। इसमें जोनमाना से बड़ौत छपरौली मार्ग के लिए 69.91 लाख रुपये बजट मंजूर किया और 19.55 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी। इसके अलावा कासापुट्ठी से मवीखुर्द मतानतनगर मार्ग के लिए 63.54 लाख रुपये बजट मंजूर किया और 17.77 लाख रुपये जारी कर दिए।
विज्ञापन

--
वर्जन
-दोनों मार्गों के निर्माण के लिए प्रस्ताव मंजूर और बजट जारी हो गया है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। दोनों मार्गों से दस अधिक गांव जुड़े है। कुलदीप निमेष, अवर अभियंता, लोनिवि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed