{"_id":"6ae8f355910eba9fb008eb85","slug":"for-the-first-time-in-baghpat-a-cyber-fraudster-has-been-convicted-the-hearing-on-sentencing-will-take-place-today-baghpat-news-c-28-1-bag1001-161659-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बागपत में पहली बार साइबर ठग पर दोषसिद्ध, सजा पर आज होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बागपत में पहली बार साइबर ठग पर दोषसिद्ध, सजा पर आज होगी सुनवाई
विज्ञापन
बागपत। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम सियाराम चौरसिया ने एडीजीसी नरेंद्र पंवार के बेटे वंश से ठगी करने वाले साइबर ठग सद्दाम निवासी खाईका जिला पलवल पर दोषसिद्ध कर दिया। सजा पर सुनवाई के लिए मंगलवार का दिन नियत किया गया। जिले में पहली बार साइबर ठग पर दोषसिद्ध हुआ है।
बली गांव के रहने वाले एडीजीसी नरेंद्र पंवार ने सितंबर 2025 में बागपत कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा वंश श्रीराम कॉलेज में बीए का छात्र था, जो 13 सितंबर 2025 को घर आया और मोबाइल व बैग रखकर दूसरा बैग लेकर चला गया। उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद मोबाइल चेक किया तो उसमें साइबर ठगी होने और आत्महत्या करने जाने का मैसेज मिला। बैंक खाते की जांच कराई तो उसके कई खातों में रुपये ट्रांसफर किए जाने के बारे में पता चला। साथ ही व्हाट्सएप पर तीन नंबरों पर बातचीत भी मिली।
उसका शव 15 सितंबर को दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर रमाला मिल के पास ट्रैक पर पड़ा मिला था। एडीजीसी ने तीनों नंबरों पर बातचीत करने वालों पर बेटे को डराकर वसूली करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। पुलिस की जांच में पता चला कि वंश से 31 हजार 500 रुपये की ठगी हुई थी। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली थी। जांच में साइबर ठग सद्दाम निवासी खाईका जिला पलवल और उसके तीन साथियों के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और आरोप पत्र दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
जबकि उसके तीन साथियों की भूमिका के बारे में जांच चल रही है। इस मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय पंचम में चल रही थी। सुनवाई पूरी होने पर सोमवार को न्यायाधीश सियाराम चौरसिया ने सद्दाम पर दोषसिद्ध कर दिया। साथ ही सजा पर सुनवाई के लिए मंगलवार का दिन नियत किया।
-वसूली करने और आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में दोषमुक्त
पुलिस ने सद्दाम के खिलाफ धोखाधड़ी करने, साइबर ठगी करने, डराकर वसूली करने और आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में आरोप पत्र दाखिल किया था। इसमें पुलिस ने साक्ष्य भी न्यायालय में पेश किए। सुनवाई के दौरान डराकर वसूली करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के साक्ष्य नहीं मिल सके। इसके चलते दोनों धाराओं में साइबर ठग को दोषमुक्त कर दिया।