फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   For 25 years, a resolution to make daughters and women self-reliant

Baghpat News: 25 साल से बेटियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प

Thu, 25 Sep 2025 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
For 25 years, a resolution to make daughters and women self-reliant
बड़ौत। समाज में बदलाव लाने के लिए कभी-कभी एक व्यक्ति की सोच ही काफी होती है। नगर के गुराना रोड निवासी कांता राजपूत इसका जीता-जागता उदाहरण है। बीते 25 वर्षों से वे निशुल्क सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर 150 से अधिक महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर बना चुकी हैं।
विज्ञापन


कांता राजपूत का जीवन कभी आसान नहीं रहा। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियों और सीमित साधनों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। वह कहती हैं कि जब खुद कठिनाइयों से गुजर रहीं थीं, तभी उन्होंने तय किया कि औरों की जिंदगी आसान बनाने के लिए उन्हें कुछ करना है। इस सोच से ही उन्होंने घर पर ही सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण शुरू किया।
विज्ञापन


- बदलाव की मिसाल
उनके प्रयास से जुड़ी महिलाएं रेखा, बबीता, संगीता, पूजा समेत अन्य महिलाएं अब परिवार का सहारा बनी हैं। कई महिलाएं खुद छोटे-छोटे बुटीक और टेलरिंग सेंटर चला रहीं हैं। वहीं, कुछ ने अपने हुनर से बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाया है। समाज में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का बीज बोना ही कांता का असली मिशन है। कांता कहती है कि किसी महिला को अपने पैरों पर खड़ा होते देखना मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी है। बेटियों और बहनों को हुनर देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही मेरी सबसे बड़ी कमाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed