{"_id":"5823709c4f1c1b067fb39c11","slug":"footage-came-from-the-young-man-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटेज से संदेह के घेरे में आया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटेज से संदेह के घेरे में आया युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 10 Nov 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
यूनियन बैंक के सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पेट्रोल पंप के सेल्समैन सचिन शर्मा को गोली मारकर 5.88 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिल गई है। फुटेज के आधार पर बागपत का एक युवक संदेह के घेरे में आ गया है। पुलिस उसके घर तक पहुंच गई है। लेकिन संदिग्ध युवक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है।
शहर के बड़ौत रोड के भजनलाल-ईश्वर दयाल पेट्रोल पंप के सेल्समैन सचिन शर्मा, पेट्रोल पंप मालिक ईश्वर दयाल गुप्ता के पोते अंकित गुप्ता के साथ सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे यूनियन बैंक में कैश जमा करने के लिए स्वीफ्ट डिजायर से गए थे। गाड़ी से उतने के बाद बैंक में जाते समय दो बदमाशों ने सेल्समैन सचिन शर्मा को गोली मारकर 5.88 लाख का कैश लूट लिया था। यह घटना काफी लोगों के सामने हुई थी। पुलिस ने लोगों से जानकारी की तथा बैंक में लगे कैमरे की जांच की। उसकी फुटेज प्राप्त कर बदमाशों की तलाश शुरू की।
इसके लिए पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। जेल में बंद और जमानत पर आए अपराधियों से भी पूछताछ की। इससे पुलिस को बेहद ही अहम सफलता मिली। पुलिस सूत्रों की मानें तो फुटेज के आधार पर बागपत का एक युवक संदेह के घेरे में आ गया है। आशंका है कि उसने ही अपने साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया है। सहीं पता तो उसके पकड़े जाने के बाद ही चलेगा। पुलिस मंगलवार शाम उसके घर तक पहुंच गई। लेकिन वह वहां पर नहीं मिला। सीओ श्वेताभ पांडेय का कहना है कि केस के संबंध में कई अहम जानकारी मिली है। उम्मीद है जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।