फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Food provided to the needy, rationed from house to house

जरूरतमंदों को खिलाया खाना,घर-घर जाकर दिया राशन

Thu, 02 Apr 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Food provided to the needy, rationed from house to house
अग्रवाल मंडी टटीरी/अमीनगर सराय/ बालैनी/बड़ौत (बागपत)। लॉकडाउन में जरूरतमंदों के लिए भोजन व खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए पुलिस प्रशासन व समाजसेवी संस्थाओं ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस ने जिलेभर में लोगों को खाद्य पदार्थों का वितरण किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल व कलक्ट्रेट पर समाजसेवियों ने लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई। भीम, दीपक, कुलदीप, विक्रम, राहुल आदि मौजूद रहे। लायंस क्लब अग्रवाल मंडी की ओर से लोगों को खाना खिलाया गया। अभिमन्यु गुप्ता, संतोष गुप्ता, पंकज गुप्ता, दीपक गोयल, संजीव शर्मा, मनोज गुप्ता वीरेंद्र त्यागी, रामलाल का सहयोग रहा। समाजसेवी मोनू पहलवान व सत्य युवा ब्रिगेड के अरविंद शमा ने नगर में लोगों को घर-घर जाकर खाद्य सामग्री वितरित की। पुलिस चौकी प्रभारी सचिन कुमार ने लोगों को खाने के डिब्बे वितरित किए। बिनौली में जरूरतमंदों को थाना प्रभारी बिनौली रवेंद्र सिंह ने जन सहयोग से भोजन की व्यवस्था कराई। थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र में थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश ने जरूरतमंद परिवारों को लंच पैकेट बांटे व 25 परिवारों को खाद्य सामग्री व मास्क दिए। बालैनी थाना प्रभारी हेमेंद्र बालियान ने जनसहयोग से 70 दिहाड़ी मजदूरों व गड़िया लुहारों को भोजन के पैकेट वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed