फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Food fed to the needy across the district

जरूरतमंदों को जिलेभर में खिलाया भोजन

Mon, 06 Apr 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Food fed to the needy across the district
अग्रवाल मंडी टटीरी में खाने के पैकेट बनाते सत्य युवा ब्रिगड के पदाधिकारी - फोटो : BAGHPAT
जरूरतमंदों को जिलेभर में खिलाया भोजन
विज्ञापन

बागपत/बड़ौत/चांदीनगर/अग्रवाल मंडी टटीरी। जिले भर में जरूरतमंद लोगों के लिए राशन एवं खाने की व्यवस्था कराई गई। पुलिस प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं ने मदद की।
रटौल पुलिस चौकी में खेकड़ा के उद्योगपति रमेश चंद वर्मा ने राशन बांटा। इसमें चौकी प्रभारी अशोक कुमार का सहयोग रहा। कोतवाली बागपत की ओर से निवाड़ा के पास जरूरतमंद 165 लोगों को जन सहयोग से भोजन कराया।
विज्ञापन

बड़ौत में कांग्रेस ने सोमवार को अपनी रसोई का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष डॉ. यूनूस चौधरी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह पंवार, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा व अनुशासन समिति के चेयरमैन घनश्याम शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में वितरण किया। इसमें डॉ. नरेंद्र शर्मा, मास्टर कृष्णपाल, रमेश, राम कुमार शर्मा, योगेश सोती, सभासद नगेंद्र, अरशद अली, परवेज, शकील, मेहरबान आदि रहे। मानव मिलन संस्था के अध्यक्ष धनेंद्र कुमार जैन ने बताया कि किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बड़ौत के सभासदों एवं मानव मिलन के सदस्यों के साथ नगर मेें खाद्य सामग्री मास्क व सैनिटाइजर बांटे जा रहे हैं। सभासद शीला, प्रवीण, मन्नवर, हरेंद्र तोमर, कालू रूहेला, मेहरबान, त्रवेंद्र, नगेंद्र तोमर, रेणू, सविता तोमर, शरद जैन, हिमी, शिपी, निक्की के सहयोग से खाद्य सामग्री बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत के प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं नेत्रदान व देह दान संस्था के चेयरमैन अतुल जैन ने बताया परिषद का कार्यकर्ता आपदा में सरकार के साथ है। चेयरमैन प्रदीप जैन, अध्यक्ष अनुराग जैन, संजय जैन मौजूद रहे। बड़ौत जैन समाज के सौजन्य से सोमवार को नगरीय व देहात क्षेत्र में 600 भोजन के पैकेट गरीबों को बांटेे। इसमें एसडीएम दुर्गेश मिश्रा, नोडल अधिकारी नायाब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, धन कुमार जैन, राकेश जैन, धनेंद्र कुमार जैन, डॉ. अमित राय जैन, पंकज जैन, अशोक जैन, प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed