{"_id":"5e42f4218ebc3ee5a6164ee0","slug":"flaws-in-the-admit-cards-increased-tension-of-the-candidates-baraut-news-mrt4684628107","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश पत्रों में खामियां, परीक्षार्थियों की बढ़ी टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश पत्रों में खामियां, परीक्षार्थियों की बढ़ी टेंशन
विज्ञापन
बड़ौत के जेवी कॉलेज में प्रवेश पत्रों में खामियां को लेकर नाराजगी जताते छात्र।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवेश पत्रों में खामियां, परीक्षार्थियों की बढ़ी टेंशन
बड़ौत। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा सिर पर होने से परीक्षार्थियों पर दबाव है। वहीं, जिले में जारी किए गए प्रवेश पत्रों मेें से करीब तीन हजार में खामियाें की शिकायत मिली है। ऐसे परीक्षार्थियों का तनाव दोगुना हो गया है। इन खामियों को दूर कराने के लिए छात्र स्कूलों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन अब तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकला है। मंगलवार को जेवी कॉलेज में ऐसे कई छात्र पहुंचे और स्कूल प्रबंधन से खामियां ठीक कराने को गुहार लगाई। उधर, प्रधानाचार्य का कहना है कि जल्द ही ऐसे परीक्षार्थियों की समस्याएं दूर करा दी जाएगी। जिले में ऐसे प्रवेश पत्रों की संख्या करीब तीन हजार बताई जा रही है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में पहली बार अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी परीक्षार्थी और उनके माता-पिता के नाम दर्ज किए गए है। इसके चलते बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के नाम के साथ ही माता-पिता के नाम में गड़बड़ी मिली है। जिले में पहुंचे प्रवेश पत्रों को देखने के बाद शिक्षा विभाग के अफसरों सहित परीक्षार्थी भी परेशान हैं। जबकि परीक्षा शुरू होने में महज सात दिन बच गए हैं। मंगलवार को बावली, मलकपुर, बिजरौल, बड़ौत, लौहड्डा आदि गांवों के काफी संख्या में छात्र प्रवेश पत्र सही कराने कॉलेज पहुंचे। उधर, प्रधानाचार्य डॉ यशपाल शास्त्री का कहना था कि जल्द ही प्रवेश पत्रों में आई खामियाें को दूर करा दिया जाएगा। बोर्ड की तरफ से यह गलतियां हुई है। खामियां को दूर कर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। मांग करने वालों में आकाश, दीपक, संजू, प्रमोद, अंकित, धर्मेन्द्र, राजा, नितिन, संजीव, उदय, प्रताप, सोहनवीर, विकास शामिल रहे।