फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fix Kanvd way until July 20

20 जुलाई तक दुरुस्त करें कांवड़ मार्ग

Mon, 18 Jul 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 18 Jul 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने कहा श्रावणी माह के शुरू होने से पहले ही कांवड़ मार्ग दुरुस्त कर लिए जाएं। गड्ढे भर दिए जाएं, ताकि कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन


डीएम को भेजे पत्र में मुख्य सचिव ने कहा कांवड़ मार्गों की हालत दुरुस्त की जानी चाहिए। गड्ढे भरें जाएं। पेड़ों की कटाई और छंटाई के निर्देश भी मुख्य  सचिव ने दिए। उन्होंने कहा 20 जुलाई से श्रावण मास प्रारंभ हो रहा है, शिवरात्रि पहली अगस्त की है। इस मौके पर शिवभक्त कांवड़िएं हरिद्वार, उत्तराखंड और विभिन्न स्थानों से  गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर बढ़ते हैं। 
विज्ञापन


शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया जाता है। करीब दो सप्ताह पूर्व ही शिवभक्तों का आवागमन शुरू हो जाता है। जिला प्रशासन को व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कांवड़ियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए हड़बड़ी रहती है, इस कारण दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए सड़क मार्ग  दुरुस्त किए जाने चाहिए। बता दें कि सड़कें खराब होने की वजह से कांवड़ यात्रा में व्यवधान पैदा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दिए निर्देश
 कांवड़ियों के आवागमन के मार्गों को यातायात के लिए पूर्णत: सुगम बनाया जाए। उन पर अवरोध और व्यवधान को तत्काल हटाया जाए।
 कांवड़ मार्ग पर जहां कहीं भी सड़कें क्षतिग्रस्त और गड्ढायुक्त हो गई हो, उनकी तत्काल मरम्मत प्रारंभ कर दी जाए।
 सिंचाई विभाग के अधीन उन नहरों की पटरियों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, जिन पर कांवड़ियों का आवागमन होता है।
 कांवड़ मार्ग पर यातायात में अवरोध उत्पन करने वाले पेड़ों और झाड़ियों की छंटाई और सफाई कराई जाए।
 मार्गों पर प्रकाश का समुचित प्रबंध किया जाए, जिन स्थानों पर कांवड़ियों का ठहराव होता हो, वहां वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति का भी प्रबंध किया जाए। 
 मार्गों पर यातायात को बाधित करने वाले किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को चिन्हित कर लिया जाए। उन्हें पुलिस और प्रशासन के सहयोग से 20 जुलाई के पूर्व ही हटाना सुनिश्चित किया जाए।

सड़क से हट कर लगेंगे कांवड़ शिविर
दोघट (ब्यूरो)। एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव और सीओ सीपी सिंह ने चौगामा क्षेत्र में कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया और गांवों में बैठकें कर लोगों से कांवड़ यात्रा के दौरान सहयोग करने की अपील की।

 रविवार को एसडीएम और सीओ काफिले के साथ कांवड़ मार्ग पर निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अति संवेदनशील गांव शाहजहांपुर, पलड़ी, कान्हड़, पुसार, बामनौली गांव में ग्रामीणों की बैठक ली और कांवड़ यात्रा के दौरान शांति बनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा यात्रा में यदि किसी ने गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कांवड़ मार्ग पर शिविर सड़क से हटकर लगाए जाएंगे। कांवड़ झूलाने के लिए शिविर स्थल के पीछे स्टैंड बनेंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को समस्याएं भी बताईं। एसडीएम ने बताया कांवड़ यात्रा के दौरान 24 घंटे बिजली रहेगी। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होगी। खराब हैंडपंपों को ठीक कराया जा रहा है।

इसमें विरेश प्रधान, प्रमोद तोमर, नरेंद्र अहलावत, राज कुमार, विनोद तोमर, रामधन सिंह, राम कुमार, सुरेंद्र सिंह, मुकेश, बिल्लू जैन, जितेंद्र, मास्टर पुष्पेंद्र, अरविंद, रामबीर, डॉ. सोहनवीर आदि रहे। 


बड़ौत। एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव, सीओ सीपी सिंह और कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने शिव भक्त कांवड़ियों के मार्ग पर पड़ने वाले गांवों टयौढी, बड़ौली, बिजरौल  में बैठक कर गांववासियों से आपसी सौहार्द बनाने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed