फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Five village villagers protest for cut in Katha

काठा में कट के लिए पांच गांव के ग्रामीणों का धरना

Fri, 18 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Five village villagers protest for cut in Katha
- दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर डिवाइडर बनाने के कार्य को भी ग्रामीणों ने रुकवाया
विज्ञापन

- समझाने पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से ग्रामीणों की हुई नोकझोंक
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर काठा गांव में कट की मांग को लेकर पांच गांव के ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि कट नहीं दिए जाने से किसानों के सामने मुश्किलें खड़ी हो जाएगी। एक किमी का चक्कर बढ़ेगा। समझाने पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने एलान किया कि अगर कट नहीं दिया गया तो क्षेत्र के लोग आंदोलन शुरू कर देंगे। उन्होंने दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर डिवाइडर बनाने के कार्य भी रुकवा दिया।

काठा, बंदपुर, नंगल बहलोलपुर समेत क्षेत्र के पांच गांव के ग्रामीण दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर कट की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को पांचों गांव के ग्रामीण एडवोकेट धर्मेंद्र के नेतृत्व में काठा में हाइवे पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। एनएचआई के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यू-टर्न कट की मांग करते हुए डिवाइडर निर्माण का कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि डीएम शकुंतला गौतम और एनएचएआई के परियोजना अधिकारी को प्रकरण से अवगत कराया जा चुका है। परियोजना अधिकारी संजय कुमार ने यू टर्न कट देने के लिये आश्वासन भी दिया था, लेकिन ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हुआ। दोपहर के समय तहसीलदार खेकड़ा यदुवंश सिंह धरनास्थल पर जाकर यू-टर्न कट दिलाने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। तहसीलदार के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। धर्मेंद्र काठा, रमेश, महावीर फौजी, साहब सिंह, सुमेर सिंह, विक्रमपाल, पालेराम, सतपाल, चंद्रपाल, काले, रामनिवास, नरेश, महावीर, टीका, धर्मपाल, सोहन पाल, राजू, मोनू, बेदु, राकेश, बलराज, बीरसेन, जगरोशन, राजेन्द्र कुमार, अहसान मास्टर, वकील अहमद अयूब, गुफरान, इकबाल लख्मी, प्रमोद महेन्द्र, राजेन्द्र, रमेश प्रजापति, ब्रह्म पाल वाल्मीकि, हरबीर सिंह, सुनील, अमित बंदपुर, जितेंद्र, बबलू, धन्नू यादव, , संजय नगला बहलोलपुर, सोनू, राजकुमार, पिंटू और सुभाष शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed