फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Five thousand years old Lakhshagrih of Barnawa will shine in tourism

Baghpat News: पर्यटन में चमकेगा पांच हजार साल पुराना बरनावा का लाक्षागृह

Thu, 27 Mar 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 27 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Five thousand years old Lakhshagrih of Barnawa will shine in tourism
बागपत। पांच हजार साल पुराने महाभारत की यादों को संजोए बरनावा का लाक्षागृह जल्द पर्यटकों का केंद्र बनेगा। इसके लिए प्रशासन पर्यटन विभाग से प्रस्ताव तैयार करा रहा, जिसे जल्द शासन को भेजा जाएगा। पर्यटन विकास होने न केवल अमूल्य धरोहर का संरक्षण होगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार की नई राह भी खुलेगी।
विज्ञापन

16 जनवरी को बागपत में जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह की मौजूदगी में बरनावा लाक्षागृह का पर्यटन विकास का मुद्दा उठा था। इसके लिए शासन को प्रस्ताव नहीं भेजने पर कई सदस्यों ने सख्त नाराजगी जताई थी। अब जिला प्रशासन के निर्देश पर पर्यटन विभाग बरनावा लाक्षागृह के पर्यटन विकास का प्रस्ताव बनाने में जुटा है।
विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि जिस तरह का प्रस्ताव तैयार हो रहा है, यदि वह जस का तस धरातल पर उतरा तो पांच हजार साल पुरानी महाभारत की बरनावा लाक्षागृह धरोहर संरक्षित होगा। दुनियाभर के पर्यटकों की आमद होगी, जिससे स्थानीय लोगों की रोजगार की राह आसान होने से जिला खुशहाल बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed