{"_id":"6406a6a3894a70f37d0fb5d4","slug":"five-quintal-adulterated-cheese-destroyed-baghpat-news-c-14-1-144766-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पांच क्विंटल मिलावटी पनीर कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पांच क्विंटल मिलावटी पनीर कराया नष्ट
Tue, 07 Mar 2023 08:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:21 AM IST
विज्ञापन
ड्रम में भरा मिलावटी पनीर
बागपत, खेकड़ा। तहसीलदार और खाद्य निरीक्षक ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक टेंपो में लदा पांच क्विंटल पनीर पकड़ा। जांच में मिलावटी पाए जाने पर पनीर को नष्ट करा दिया। टेंपो में सवार पनीर के चार व्यापारियों को भी हिरासत में लिया है।
होली के चलते मिलावटी पनीर और मावे की भरमार है। सोमवार को तहसीलदार खेकड़ा राजेश कुमार और खाद्य निरीक्षक रमेश चंद ने टीम के साथ अभियान चलाकर डूंडाहेड़ा पुलिस चेक पोस्ट पर हरियाणा से लाया गया मिलावटी पनीर से लदा टेंपो पकड़ा। जांच में पांच कुंतल पनीर मिलावटी पाया गया। टीम ने जांच के लिए पनीर के चार सैंपल लेकर पनीर को नष्ट करा दिया।
तहसीलदार राजेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया पांच क्विंटल मिलावटी पनीर नष्ट करा दिया गया। टेंपो में सवार चार पनीर व्यापारी भी हिरासत में लिए गए हैं। मिलावटी पनीर बेचने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद