फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Five people injured in canter and car collision

कैंटर और कार की टक्कर में पांच लोग घायल

Fri, 25 Mar 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Five people injured in canter and car collision
बड़ौत-मुजफ्फरनगर पर बिजरौल गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर शुक्रवार को बिजरौल गांव के पास एक कैंटर और ईको कार की टक्कर हो गई। इसमें दोनोें वाहनों में सवार करीब पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
मीतली गांव से कुछ लोग ईको कार से जनपद मुजफ्फरनगर के शाहपुर गांव के रहने वाले नफीस की बहन को लेने के लिए जा रहे थे। उनकी ईको कार हुस्नदीन चला रहा था। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर सेंट फ्रांसिस स्कूल के सामने बुढ़ाना की ओर से तेज गति से आ रहे कैंटर से उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसे में इसरार पुत्र उमरदीन, गौरव पुत्र नफीस, चालक हुस्नदीन, रफीक, नफीस पुत्रगण सुंडा, सलाउद्दीन निवासीगण मीतली घायल हो गए। आरोपी चालक अपने कैंटर को छोड़ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

उधर इस हादसे के बाद बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर लंबा जाम लग गया। घायलों ने आरोप लगाया कि भीड़ ने सलाउद्दीन के 10 हजार रुपये व नफीस का मोबाइल भी उठा लिया। पुलिस कैंटर चालक की तलाश में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed