{"_id":"60a7f1238ebc3e34fc034f98","slug":"five-miscreants-looted-a-mini-truck-full-of-iron-goods-baghpat-news-mrt539182710","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बदमाशों ने लोहे के सामान से भरा मिनी ट्रक लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बदमाशों ने लोहे के सामान से भरा मिनी ट्रक लूटा
विज्ञापन
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाने के बरसिया गांव के निकट शुक्रवार सुबह पांच बदमाशों ने हथियारों के बल पर लोहे के सामान से भरा मिनी ट्रक लूट लिया। चालक को बांधकर खट्टा प्रहलादपुर के जंगल में फेंक गए। पीड़ित ने सिंघावली अहीर थाने में घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन वह फरार हो चुके थे। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी है। बताया गया कि ट्रक में करीब दो लाख की कीमत का सामान था।
बड़ौत निवासी सोनू पुत्र सतपाल प्रजापति शुक्रवार की सुबह मिनी ट्रक में करीब दो लाख का लोहे का सामान लेकर हापुड़ जा रहा था। करीब साढ़े पांच बजे सोनू जैसे ही सराय चौकी क्षेत्र के बरसिया गांव के निकट पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार करीब पांच बदमाशों ने ट्रक के आगे बाइक लगा दी। चालक को तमंचे के बल पर ट्रक से नीचे उतार लिया। उसका मुंह कपड़े से ढककर उसे बाइक पर बैठा लिया। अन्य बदमाश मिनी ट्रक को लूटकर ले गए। बाद में चालक सोनू को बदमाशों ने खट्टा प्रहलादपुर के जंगल में फेंक दिया और फरार हो गए। बदमाशों ने सोनू के पास रखे 2500 रुपये व उसका मोबाइल भी लूट लिया। सोनू ने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने सिंघावली अहीर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित को साथ लेकर क्षेत्र में कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस अब कस्बा सराय में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी है। एसएसआई मानवेंद्र ठाकुर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।