{"_id":"63f11dac43be79d8fc0f2ddb","slug":"five-lakh-shiva-devotees-performed-jalabhishek-of-lord-ashutosh-baghpat-news-c-14-1-123770-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: पांच लाख शिवभक्ताें ने किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: पांच लाख शिवभक्ताें ने किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक
Sun, 19 Feb 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
पुरा महादेव मंदिर में झंडा पूजन में भाग लेते सांसद डॉ.सत्यपाल सिंह व डीएम एसपी तथा मंदिर समिति
बागपत/बालैनी। पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर शनिवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार को करीब पांच लाख कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।
मंदिर में जलाभिषेक के लिए शुक्रवार रात से ही श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरु हो गई थी। शनिवार को शाम को आठ बजे के बाद मंदिर में चतुर्दशी का जलाभिषेक शुरु किया गया। शनिवार को दिन भर त्रयोदशी और रात में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने चतुर्दशी का जलाभिषेक किया। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर काफी कांवड़िये पहुंच रहे हैं। वहीं त्रयोदशी और चतुर्दशी का जलाभिषेक करने के लिए सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरु हो गई। मंदिर बम-बम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों के साथ जलाभिषेक और पूजा अर्चना करके सुख-समृद्धि की कामना की।
परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार शाम को मंदिर में रात्रि में आठ बजकर तीन मिनट से चतुर्दशी का जलाभिषेक शुरु हुआ। मंदिर में करीब पांच शिवभक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
-- --
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल
पुरा महादेव मंदिर पर फाल्गुनी मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। मंदिर परिसर, गर्भ गृह के अलावा मंदिर के प्रवेश और निकास द्वार के अलावा मेला परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा मंदिर में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई। पुलिस कर्मियों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने निगरानी कक्ष से मंदिर की सुरक्षा देखी।
-- --
सवा सात बजे शुरु हुआ झंडा पूजन
मंदिर में चतुर्दशी के जलाभिषेक के लिए सवा सात बजे झंडा पूजन शुरु हुआ और आठ बजकर तीन मिनट पर झंडारोहण के बाद भगवान आशुतोष का दोबारा से जलाभिषेक शुरु हुआ। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने विधि-विधान के साथ झंडापूजन कराया। डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी मनीष मिश्र, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान व अन्य अधिकारी और मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
-- --
20 को सोमवती अमावस्या पर होगी विशेष पूजा
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि 20 फरवरी को सोमवती अमावस्या है। सोमवती अमावस्या पर पूजन करने का विशेष फल प्राप्त होता है। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और पीपल के वृक्ष का पूजन करने का विधान होता है। महिलाएं पति की दीघार्यु के लिए भगवान आशुतोष का पूजन करती है। इस व्रत को करने व दान करने का अक्षय फल प्राप्त होता है।
-- --
श्रद्धालुओं और पुलिस कर्मियों में हुई नोकझोंक
मेले में भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं और सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों के बीच नोक-झोंक हो गई। श्रद्धालुओं ने पुलिस कर्मियों पर उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। वहां तैनात एसआई की सूचना पर मौके पर पहुंचे एएसपी मनीष मिश्र ने श्रद्धालुओं को समझा-बुझाकर शांत किया। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा।
-- --
आरएसएस के स्वयंसेवकों ने संभाली व्यवस्था
महाशिवरात्रि के पर्व पर परशुरामेश्वर मंदिर में शनिवार को आरएसएस के स्वयं सेवकों ने यातायात के साथ ही मंदिर के अंदर और चिकित्सा की व्यवस्था संभाली। स्वयंसेवक मंदिर परिसर की स्वच्छता व्यवस्था और भीड़ को व्यवस्थित करने में जुटे गए। जिला प्रचारक अरुण कुमार, जिला कार्यवाह जोगेंद्र व सह जिला कार्यवाह मोनू, ओजेश, सुमित व पीयूष दिन भर व्यवस्था कार्य में जुटे रहे।