{"_id":"5e8b5b3a8ebc3e768f662223","slug":"five-food-carts-in-the-district-to-feed-baghpat-news-mrt4767545130","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना खिलाने के लिए जिले में अन्न बैंक की पांच गाडिय़ां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना खिलाने के लिए जिले में अन्न बैंक की पांच गाडिय़ां
विज्ञापन
बागपत के विकास भवन में अधिकारियों की बैठक लेती मंडला आयुक्त अनीता सी मेश्राम
- फोटो : BAGHPAT
खाना खिलाने के लिए जिले में अन्न बैंक की पांच गाड़ियां
बागपत। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम और डीएम शकुंतला गौतम ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गठित 11 टीमों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए। जिले में अन्न बैंक की पांच वाहनों के जरिये लोगों को राशन और खाना सप्लाई किया जा रहा है। जरूरतमंदों तक सामान पहुंचाने के लिए आमजन भी इन वाहनों मेें खाद्य सामग्री रखवा सकते हैं। उन्होंने सफाई और स्वास्थ्य कर्मचारियों के उत्साह की सराहना की।
विकास भवन सभागार में मंडलायुक्त और डीएम ने कहा कि जिले में होम डिलीवरी की व्यवस्था शुरू की जाए। स्वास्थ्य विभाग बाहर से आने वालों को चिन्हित करें। सर्विलांस टीम एक्टिव रहे। सांसद के प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह की ओर से अन्न बैंक में दिए 200 पैकेट की सराहना की। इसके अलावा एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में कम्यूनिटी किचन बनाई। कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहना चाहिए। अस्थाई स्क्रीनिंग कैंप, आश्रय स्थल का अपडेट कर जमाखोरी मुनाफाखोरी करने वालों के विरुद्ध की कार्रवाई ऑनलाइन रिपोर्ट करें। लॉकडाउन खोलने की स्थिति में प्रवासी कामगारों को उनके लिए परिवहन की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कराई जाए।
उन्होंने डीसी (जीएसटी) को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता व सप्लाई चेन बहाल करने व होम डिलीवरी की व्यवस्था करें, ताकि लोगों को परेशानी न हो। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, कृषि उपनिदेशक को पशु-पक्षियों और मछलियों का चारा किसान सम्मान निधि की ऑनलाइन अपडेशन करने जिला गन्ना अधिकारी को गन्ना समितियों के माध्यम से किसानों को खाद बीज की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। डीपीआरओ को जनपद के स्थापित स्थायी स्क्रीनिंग कैंप व नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिटइजेशन, सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसमें सीडीओ पीसी जायसवाल, एडीएम अमित कुमार सिंह, एसडीएम रामनयन मौजूद रहे।