फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   five dead in fever

बुखार हुआ बेकाबू, पांच और मरे

Sun, 20 Sep 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 20 Sep 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
five dead in fever
बागपत जिले में बुखार का कहर दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन भी बुखार से जिले में पांच लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे जिले में दहशत बढ़ गई है। महामारी की तरह फैलते जा रहे बुखार के डर से बाहर से आने वाले सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी इतने घबराए हुए हैं कि इस महामारी के शांत होने तक अवकाश लेने तक का मन बना रहे हैं। जिले की हालत ने स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मची हुई है। चिकित्सकों का अवकाश निरस्त कर रविवार को भी गांवों में कैंप लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


महामारी की तरह फैलते जा रहे बुखार पर कंट्रोल कर पाने में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से फेल हो गया है। शुक्रवार की देर रात को अग्रवाल मंडी टटीरी के पुजाये मोहल्ला निवासी अय्यूब की पत्नी 40 वर्षीय रहीसा की बुखार से मौत हो गई। रहीसा चार दिन से बुखार से पीड़ित थी और उसका उपचार सोनीपत में चल रहा था।
विज्ञापन


ग्राम हरचंद पुर में सरताज के का छह वर्षीय पुत्र शाकिर की बुखार से मौत हो गई। इसे पांच-छह दिन से बुखार आ रहा था। इसी गांव के अकबर की पत्नी 50 वर्षीय जैनम का बुखार के चलते इंतकाल हो गया। जैनम पांच दिन से तेज बुखार से पीड़ित थी। उसका उपचार स्थानीय चिकित्सक के यहां चल रहा था। शनिवार की शाम को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम गांगनौली पूरा गांव बुखार की चपेट में है। शनिवार को बुखार से पीड़ित चंद्रपाल सिंह (55) की मौत हो गई। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र राठी ने बताया कि शुक्रवार को चंद्रपाल को बुखार आया था और 24 घंटे बाद ही उसने बुखार से दम तोड़ दिया। इस समय पूरे गांव में सैकड़ों ग्रामीण बुखार की चपेट में है।

ग्राम सूप निवासी 70 वर्षीय डाक्टर सरदार सिंह की बुखार के चलते मौत हो गई। सरदार सिंह गांव में क्लीनिक चलाते थे। एक सप्ताह से उन्हें बुखार ने जकड़ लिया। उनका मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

दो दिन में हुई बुखार से दस मौत ने उड़ाए होश

बुखार से दो दिन में हुईं दस मौत ने प्रशासनिक अधिकारियों के होश उड़ा दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एडीएम राकेश कुमार मालपाणी भी लगातार कैंपों का निरीक्षण कर रहे हैं और जानकारी ले रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाया
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर रविंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि हर गांव में कैंप लगवा दिए गए हैं। पर्याप्त दवा भी उपलब्ध करा दी गई है। काफी हद तक बुखार को कंट्रोल कर लिया गया है। लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने लोगों को मच्छरों से बचाव करने की अपील की है।


पिलाना ब्लाक में कैंप लगाए

पिलाना सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर यशवीर ने बताया कि खट्टा प्रह्लादपुर में 42, डौलचा में 105, चमरावल में 188, बसौद में 206 मरीजों की जांच की गई है। 63 लोगों की स्लाइड बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed