{"_id":"5f591e8a8ebc3e6a0978ed72","slug":"five-children-missing-from-home-found-near-brick-kiln-baghpat-news-mrt5004127142","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठे के पास मिले घर से लापता हुए पांच बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट भट्ठे के पास मिले घर से लापता हुए पांच बच्चे
विज्ञापन
कैडवा गांव का मामला, छह घंटे तक परिवार वाले रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। थाना क्षेत्र के कैडवा गांव के एक ही परिवार के पांच बच्चे बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने आस पास खोज की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। छह घंटे की तलाश के बाद ग्रामीणों ने बच्चों को बरसिया ईंट भट्ठे के पास से मिले गए। इससे परिजनों ने राहत की सांस ली।
कैडवा निवासी महेश और उसके भाई लोकेश के बच्चे अन्नू (5), आर्यन (6), वंशिका (6), वाणी (4) व पारी (7) बुधवार की सुबह करीब 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। काफी देर तक बच्चों के घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, मगर उनका कुछ पता नहीं चला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के गांवों में बच्चों के संबंध में मुनादी गई गई। करीब छह घंटे बाद पांचों बच्चे बरसिया गांव के ईंट भट्ठे के पास बैठे मिल गए। इससे परिजन ने राहत की सांस ली। साथ ही बच्चों को घर ले आए। परिजनों ने बताया कि बच्चे सहमे हुए है। वह कैसे ईंट भट्ठे तक पहुंचे, कुछ नहीं बता सके। उधर, थाना प्रभारी शिव प्रकाश का कहना है कि इस मामले की जानकारी नहीं है। फिर भी वह टीम भेजकर मामले का पता करा रहे है।