फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Five bighas of cane burnt due to fire in two fields

दो खेतों में आग लगने से पांच बीघा ईंख जली

Sun, 01 May 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Five bighas of cane burnt due to fire in two fields
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव में रविवार को दो खेतों में आग लगने से करीब पांच बीघा गन्ने की फसल जल गई। दोनों खेतों के मालिकों ने एक-दूसरे पर आग लगाने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की। सुन्हैड़ा गांव निवासी किसान राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके खेत नौरोजपुर गुर्जर गांव में है। आरोप है कि एक किसान ने उसकी गन्ने की फसल में आग लगा दी। इससे उसकी फसल जल गई। वहीं, दूसरी तरफ नौरोजपुर गुर्जर गांव के किसान आदिल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने तीन बीघा जमीन में गन्ने की फसल उगा रखी है। आरोप है कि एक किसान ने उसकी फसल में आग लगा दी। ईंख की फसल जलने से किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हो गया। शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन

कुत्तों ने हिरण को घायल किया
दोघट। पुसार के जंगल में घूम रहे एक हिरण को आवारा कुत्तों ने घेर लिया। कुत्तों से जान बचाकर हिरण मुकेश के मकान में घुस गया। कुत्ते भी मकान में घुस गए। आसपास के लोगों ने हिरण को किसी तरह कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। ग्रामीणों ने घायल हिरण की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर पहुंचे वन कर्मी संजीव कुमार, नीटू सिंह घायल हिरण को संतनगर पौधशाला लेकर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed