{"_id":"62d4597fba7aeb30371e20fa","slug":"first-monday-of-sawan-today-preparations-complete-in-shiv-temples-baraut-news-mrt5974123114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन का पहला सोमवार आज, शिवमंदिरों में तैयारियां पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का पहला सोमवार आज, शिवमंदिरों में तैयारियां पूर्ण
विज्ञापन
बड़ौत। सावन माह शुरू हो गया है, जिसको लेकर नगर व देहात क्षेत्रों के शिव मंदिरों में रविवार को खासी रौनक रही। पहले सोमवार को लेकर दिनभर मंदिर परिसर में साफ-सफाई और उन्हें संवारने का काम चलता रहा। सोमवार को जलाभिषेक के लिए भीड़ उमड़ने की संभावना को ध्यान में रखकर महत्वपूर्ण शिवालयों में पुलिस की ओर से व्यवस्था की गई है।
सावन के आरंभ होते ही शिव भक्त शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। श्रावण माह में इस बार चार सोमवार आएंगे। देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु मंगल कामना करेंगे। नगर के मंदिरों में पूरे एक माह तक शिव भक्तों का जलाभिषेक के लिए तांता लगा रहेगा।
इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न प्राचीन शिव मंदिर एवं शिवालयों में भी पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। शिव मंदिरों में पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है। मंदिरों में रंग-रोगन का काम पूरा हो चुका है। रंग बिरंगी लाइटों से मंदिरों की सजावट की गई है। पंचवटी मंदिर के पुजारी पंडित कुंदन भारद्वाज ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक की तैयारियों पूर्ण कर ली गई है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि सावन के पहले सोमवार के मद्देनजर यहां पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।