फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   First corona hit, now business will be reduced due to shraddh

पहले कोरोना की मार, अब श्राद्ध से मंदा होगा कारोबार

Mon, 31 Aug 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
First corona hit, now business will be reduced due to shraddh
पहले कोरोना की मार, अब श्राद्ध से मंदा होगा कारोबार
विज्ञापन

दो से 17 सितंबर तक श्राद्ध, शुभ कार्यों और खरीदारी पर रहेगी रोक
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। पिछले छह महीने से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे व्यापारियों के लिए अब अगले 16 दिन और मुश्किल हालात होंगे। श्राद्ध पक्ष में शुभ और नए कार्य नहीं किए जाते। जिस कारण बाजार में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहता है।
पहले लॉकडाउन और फिर कंटेनमेंट जोन में अधिकतर बाजार रहे। इस कारण व्यापार प्रभावित हुआ। व्यापारियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। कर्मचारियों पर नौकरी जा चुकी है। अब दो से 17 सितंबर तक बाजार में फिर सन्नाटा पसरेगा। श्राद्ध के बाद शुभ कार्य नवरात्र में आरंभ होते रहे थे, लेकिन इस बार नवरात्र भी 17 अक्तूबर से शुरू होंगे। ऐसे में व्यापारियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी नंदलाल डोगरा का कहना है कि श्राद्ध पक्ष में लोग कपड़ा खरीदने से बचते हैं। व्यापारियों को सीधे तौर पर नुकसान होता है। कोरोना संक्रमण के कारण पहले से ही मुश्किल झेल रहे हैं। अग्रवाल मंडी टटीरी के व्यापारी अंकुर शर्मा का कहना है कि नुकसान तो होगा, लेकिन व्यापारी धैर्य के साथ डटे हुए हैं। श्राद्ध के बाद बेहतर दिन आएंगे। व्यापारियों को यही उम्मीद है। बड़ौत के सर्राफ प्रभात जैन का कहना है कि व्यापारी मौके के अनुसार खुद को ढालने की कोशिश करते हैं। शादी के लिए खरीदारी हुई है। बड़ौत के व्यापारी नेता अरुण तोमर बॉबी का कहना है कि पहले से ही व्यापारी कोराना की मार झेल रहे हैं। अधिकांश ग्राहक श्राद्ध माह में खरीदारी को निषेध मानते हैं। इससे व्यापार पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इस समय व्यापारी को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed