फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Firing on taxi driver in Barawad, escapes to save his life

Baghpat News: बड़ावद में टैक्सी चालक पर फायरिंग, भागकर बचाई जान

Wed, 15 Oct 2025 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Firing on taxi driver in Barawad, escapes to save his life
- टैक्सी चालक ने गांव के व्यक्ति और उसके बेटे समेत चार के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिनौली। बड़ावद गांव में सोमवार की रात घर लौट रहे टैक्सी चालक संजय चिकारा पर गांव के ही लोगों ने फायरिंग कर दी। इसमें टैक्सी चालक संजय ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। संजय की तहरीर पर पुलिस ने कृष्णपाल, उसके बेटे नीतीश और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।


टैक्सी चालक संजय चिकारा ने बताया कि वह सोमवार की रात करीब नौ बजे अपनी बुलेरो गाड़ी से गांव के मुख्य रास्ते से घर जा रहा था। आर्य समाज मंदिर से आगे पहुंचा तो गांव के ही नितीश ने अपने पिता कृष्णपाल और दो अज्ञात के साथ मिलकर उसकी गाड़ी पर ईंट से वार कर दिया। इससे गाड़ी का शीशा टूट गया। वह काफी दूर जाने के बाद अपनी गाड़ी वापस घुमाकर लाया तो नीतीश ने उस पर कई राउंड गोली चला दी। गोली चलते ही उसने अपनी गाड़ी दौड़ा दी और गांव से बाहर भागकर जान बचाई। इसकी सूचना पर पुलिस की टीम वहां पहुंची। जांच अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed