फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Firing on family in Ahida due to old enmity

अहैड़ा में परिवार पर पुरानी रंजिश में फायरिंग

Sun, 20 Mar 2022 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Firing on family in Ahida due to old enmity
घर के बाहर बुलाकर चलाई गोली, किसी तरह बचे तीन सदस्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अहैड़ा गांव में रंजिश में अनुसूचित जाति के एक परिवार पर तीन युवकों ने फायरिंग कर दी। इस मामले में कोतवाली पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

अहैड़ा की अनुसूचित जाति की महिला सावित्री पत्नी राज सिंह ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उसके बेटे मिथुन से गांव के गुर्जर बिरादरी के कुलदीप, अवतार व विनय रंजिश रखते हैं। बताया कि 19 मार्च को मिथुन घर पर मौजूद था, जहां तीनों युवक तमंचे लेकर घर के पास आए। वह गाली-गलौज करते हुए मिथुन को मकान से बाहर निकलने के लिए आवाज लगाने लगे। इससे उसके साथ ही बेटा मिथुन व बेटी रेनू मकान के गेट पर पहुंचे तो आरोपियों ने तमंचे से फायर किए। उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। गोली चलने की आवाज सुनकर आए लोगों को देखकर आरोपी भाग गए। सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि कुलदीप, अवतार व विनय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed