{"_id":"62effa3b1c366b6488542fd9","slug":"firing-entered-the-house-report-filed-against-four-baraut-news-mrt600277486","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर फायरिंग, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर फायरिंग, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। खेड़ा इस्लामपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर चार लोगों ने घर में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़ित रविंद्र पुत्र वेदप्रकाश खेड़ा इस्लामपुर गांव का रहने वाला है। बताया कि शनिवार रात घर में सोया हुआ था। लगभग 12:00 बजे घर के गेट पर चार लोग आए और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। उसके बाद आरोपी छत पर पहुंच गए और फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उनसे एक व्यक्ति प्रवीण जो उसी के गांव का था, पहचान लिया और खुद को कमरे में बंद कर शोर मचा दिया।
शोरशराबा होने पर लोग लाठी-डंडे लेकर उधर दौड़े, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए कार में फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि पीड़ित रविंद्र की तहरीर पर प्रवीण पुत्र जोगेंद्र निवासी खेड़ा इस्लामपुर एवं अन्य के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है।