फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fired at youths in Rantoul

रटौल में युवक पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा

Wed, 09 Nov 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 09 Nov 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Fired at youths in Rantoul
Firing
बागपत के रटौल के सेंट मैरी इंटर कॉलेज के पास युवक नदीम (18) पर मंगलवार सुबह बाइक सवार तीन युवकों ने लाठी डंडों से हमला किया। बाद में जान से मारने की नियत से फायर किया। वह गोली लगने से बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने खेकड़ा थाने में तहरीर दी। 
विज्ञापन


रटौल निवासी नदीम पुत्र अकबर मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव के ही सेंट मेरी इंटर कॉलेज के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। नदीम के मुताबिक पहले आरोपियों ने उसकी लाठी डंडों से पिटाई की। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास से लोग उसकी ओर दौड़े तो आरोपियों ने उस पर फायर किया। वह गोली लगने से बाल-बाल बचा। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। लोगों ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया , सफलता नहीं मिली। 

विज्ञापन


नदीम ने पुलिस को बताया दो माह पहले रटौल-विनयपुर मार्ग पर भैड़ापुर निवासी एक युवक की बाइक से उसको टक्कर लग गई थी। इस पर उनके बीच विवाद हो गया था। इसी समय आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिल कर उस पर जानलेवा हमला किया। उसने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। खेकड़ा थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed