{"_id":"6ac7fa532b7dd4274f0b4189","slug":"fire-tenders-arrived-after-half-an-hour-the-road-was-blocked-to-let-vehicles-pass-baghpat-news-c-28-1-bag1001-160250-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आधा घंटे बाद पहुंची अग्निशमन की गाड़ियां, रास्ता बंद कर निकाले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आधा घंटे बाद पहुंची अग्निशमन की गाड़ियां, रास्ता बंद कर निकाले वाहन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। पाठशाला मार्ग पर दुकान में आग लगने की सूचना देने के आधे घंटे बाद अग्निशमन की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद घटनास्थल के बाहर जाम लग गया। पुलिसकर्मियों ने पाठशाला पुलिस चौकी से तांगा स्टैंड तक रास्ता बंद कर दूसरे रास्तों से वाहनों को निकलवाया। इस दौरान पूरे कस्बे में जाम की स्थिति बनी रही। कस्बा निवासी अंकित, विक्रांत आदि ने बताया कि हादसा होते ही पाठशाला चौकी पर सूचना दी गई तो पुलिसकर्मी तुरंत वहां आ गए। इसके बाद आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। अग्निशमन कर्मियों ने जल्द ही गाड़ी पहुंचने की जानकारी दी, लेकिन आधा घंटे बाद गाड़ी पहुंची।
-नम आंखों से दी अंतिम विदाई, बाजार बंद कर शोक जताया
पोस्टमार्टम होने के बाद स्वाति जैन और उनकी बेटी अनन्या जैन का शव घर लाया गया। दोनों की अंतिम यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ गई, जहां नम आंखों से दोनों को अंतिम विदाई दी। बेटे श्रेय ने अपनी मां और बहन की चिता को मुखाग्नि दी। घटना पर व्यापारियों ने बाजार बंद कर शोक जताया। इसके चलते बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को वापस लौटना पड़ा।
-आधा घंटा देरी से पहुंची एंबुलेंस
आग की चपेट में आने से व्यापारी समेत कई लोगों के झुलसने की सूचना एंबुलेंस को दी गई, लेकिन वह भी देरी से पहुंची। विकास, आशु आदि का आरोप है कि सूचना देने के आधा घंटे बाद एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची, जिसकी वजह से आग से झुलसे घायल तड़पते रहे। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई।