फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fire rained from the sky, mercury crossed 44.5

आसमान से बरसी आग, पारा 44.5 के पार

Wed, 07 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fire rained from the sky, mercury crossed 44.5
भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल, बाजारों में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन

मौसम विभाग बृहस्पतिवार से मौसम बदलने की जता रहा संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सूर्यदेव लगातार आग बरसा रहे हैं। बुधवार को शहर का तापमान 44.5 डिग्री पार कर गया। यह इस साल का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो गया। बाजारों में भी सन्नाटा पसर गया। मौसम विभाग बृहस्पतिवार से मौसम बदलने और 10 जुलाई को मानसून के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने की संभावना जता रहा है।
बुधवार को सुबह से शाम तक चिलचिलाती धूप में लोग छांव तलाशते नजर आए। घर से निकलते ही आसमान से आग बरसने का अहसास हो रहा था। अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 44.5 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर तेज धूप और गर्म हवा के चलने से लोग बेहाल रहे। लोगों को घरों में कूलर-पंखे से भी राहत नहीं मिली। सड़कों पर भी दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। लोग दोपहर में घरों से बाहर कम ही निकले। कुछ दिन पहले बारिश होने से तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज गई थी, लेकिन एक सप्ताह से यह तापमान एक दो डिग्री बढ़ता गया और पारा 44.5 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे ही 30 डिग्री पहुंचा तापमान
बुधवार को सुबह से ही आठ बजे का पारा 30 डिग्री था, जबकि 10 बजे 35 डिग्री, 12 बजे पारा 42 डिग्री, एक बजे 43 डिग्री को पार गया। दोपहर तीन बजे तापमान 44.5 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले बुधवार भी ऐसा ही था हाल
पिछले बुधवार को भी गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया था। पारा 42 डिग्री के पार चला गया था। इसके चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। तीन जुलाई को हुई बूंदाबांदी से गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। मगर, एक बार फिर भीषण गर्मी परेशान करने लगी है।

ऐसे बढ़ रहा पारा
तिथि न्यूनतम अधिकतम
1 जुलाई 28 42
2 जुलाई 28 41
3 जुलाई 24 36
4 जुलाई 25 39
5 जुलाई 27 41
6 जुलाई 28 42
7 जुलाई 31 44
भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई
बड़ौत। ऊर्जा निगम के अफसरों की लापरवाही से भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था भी धड़ाम हो गई है। उपभोक्ताओं में पंकज, हिमांशु, विनीत, सोनू, दीपक, सन्नी, प्रमोद ने बताया कि ओवरलोडिंग के चलते विद्युत ट्रांसफार्मर फूंक रहे है। विद्युत लाइन टूटकर गिर रही है, लेकिन इसके बावजूद मुख्य शिकायत केन्द्र पर तैनात कर्मचारी लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed