फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   fire in House in baghpat

मकान में आग लगी, बाल-बाल बचे लोग 

Tue, 24 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 24 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
fire in House in baghpat
मकान में लगी आग। - फोटो : amar ujala
बागपत शहर की माता कॉलोनी में खाली पड़े प्लाट में कूड़े के ढेर में लगी आग के कारण इस्लाम का मकान जल गया। इसमें मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई। फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

 

माता कॉलोनी निवासी इस्लाम सिंह के मकान में सुखवीर सिंह अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। सोमवार शाम इस्लाम के मकान के पास खाली जगह में कूड़ा पड़ा हुआ था। इसमें आग लगी थी। इसी दौरान आंधी आ जाने से आग की चिंगारी पड़ोस में स्थित बिटौरे और इस्लाम के मकान में लग गई। मकान में आग की पलटे उठती देखकर सुखवीर की पत्नी लीला देवी और परिवार के अन्य लोगों ने शोर मचा दिया।

विज्ञापन

उन्होंने भागकर जान बचाई। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने खुद आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मकान में खड़ी बाइक और अन्य सामान जल चुका था। इसकी कीमत साढ़े तीन लाख रुपये है। लोगों ने प्रशासनिक अफसरों से पीड़ित परिवार की आर्थिक मद्द की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजे की धनराशि स्वीकृत 
बागपत। शहर के यमुना रोड पर गोली लगने से युवक फरीद की हत्या की घटना को प्रदेश सरकार के पशुधन विभाग के सलाहकार चौधरी साहब सिंह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फोन से अवगत कराया था। उन्होंने सीएम से पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये की आर्थिक मद्द देने की मांग की थी। उन्होंने जानकारी दी है कि मुआवजे की धनराशि स्वीकृत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed