फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fire broke out on father-son riding bike

बाइक सवार युवक व उसके पिता पर झोंका फायर, बाल-बाल बचे

Sat, 09 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out on father-son riding bike
भड़ल से बाइक पर बड़ौत किसी काम से आ रहा था युवक व उसके पिता
विज्ञापन

पहले भी घर में घुसकर बदमाश बोले चुके हैं हमला, नहीं हो रही सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। भड़ल गांव से शनिवार को बाइक पर सवार होकर बड़ौत किसी काम से आ रहे पिता-पुत्र पर बिजरौल गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। हालांकि वे बाल-बाल बच गए। शोर सुनकर लोगों को उधर आता देख हमलावर भाग निकले। पीड़ित पिता-पुत्र ने सीओ से शिकायत की है।
भड़ल गांव निवासी रवींद्र अपने पिता ओमवीर के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से बड़ौत आ रहा था। वे बिजरौल गांव के समीप पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आ रहे दो नकाबपोश बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक करके उन पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। इसमें रवींद्र व उसके पिता ओमवीर किसी तरह बच गए। उन्होंने शोर मचा दिया। जिसे सुनकर ग्रामीण उनकी तरफ दौड़े तो बदमाश भाग निकले। पीड़ित बड़ौत कोतवाली पर एसपी नीरज कुमार जादौन के होने की जानकारी पाकर पहुंचे। हालांकि पुलिस अधीक्षक यहां से जा चुके थे।
विज्ञापन

इस संबंध में उन्होंने सीओ आलोक कुमार से शिकायत की। बताया कि बीती 13 सितंबर को गांव के विजय पुत्र आनंदपाल व कृष पुत्र विजय ने घर मेें घुसकर हमला कर दिया था। जिसमें ओमवीर, बालेंद्र, रवींद्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में हमलावरों के खिलाफ दोघट थाने में मुकदमा दर्ज है। इसके बावजूद दोघट पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है। उन्होंने समझौता नहीं करने पर हमला कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी जल्द होगी
सीओ आलोक कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में है। हमलावरों के खिलाफ दोघट थाने में मामला दर्ज है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed