फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fire broke out in turbine of Ramala Mill, stampede among workers

Baghpat News: रमाला मिल की टरबाइन में लगी आग, कर्मियों में भगदड़ मची

Mon, 29 Jan 2024 02:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 29 Jan 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in turbine of Ramala Mill, stampede among workers
सहकारी चीनी मिल रमाला की टरबाइन में लगी आग। स्रोत: विडियोग्रैब
रमाला (बागपत)। सहकारी चीनी मिल की टरबाइन में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मिल कर्मचारियों ने दमकल की टीम के आने से पहले ही करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। जिससे मिल में चीनी उत्पादन और पेराई करीब डेढ़ घंटे तक बंद रही। ऊर्जा निगम से आपूर्ति लेकर मिल चालू कराया गया।
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल में रविवार की सुबह करीब चार बजे शॉर्ट सर्किट से मिल हाउस की टरबाइन में आग लग गई। जिससे टरबाइन में भरे डीजल और बेगास में आग पहुंचने पर वह भड़क गई और इससे मिल कर्मियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहां आसपास काम कर रहे कर्मचारी वहां से दूर भाग गए। गन्ना यार्ड में खड़े किसान और मिल कर्मियोंं ने करीब एक घंटे तक में पानी डालकर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना पर पहुंचे प्रधान प्रबंधक ने मिल का निरीक्षण किया। मिल के प्रधान प्रबंधक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टरबाइन में आग लगने से विद्युत उत्पादन बाधित हो गया था। जिस कारण चीनी उत्पादन और पेराई सत्र करीब डेढ़ घंटा तक ठप रहा। उन्होंने बताया कि मिल को बाहर से बिजली लेकर चालू कर दिया गया है। इसके बाद त्रिवेणी ग्रुप से इंजीनियरों को बुलाकर टरबाइन ठीक करने में लगा दिए गए हैं। जिसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। टरबाइन ठीक होने तक पावर ग्रिड की बिजली से मिल चलाया जाएगा। टरबाइन में आग लगने से एक लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंप गर्म होने से लगी आग
मिल के प्रधान प्रबंधक ने बताया कि टरबाइन में आग लगने के मामले की जांच की गई। जिसमें पंप के अधिक गर्म होने के कारण शार्ट सर्किट होना माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed