फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   FIR will be lodged upon sending complaints on WhatsApp

व्हाट्स एप पर शिकायत भेजते ही दर्ज होगी एफआईआर

Wed, 05 Apr 2017 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 05 Apr 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
पीड़ितों को मुकदमा दर्ज कराने के लिए अब थानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पुलिस को व्हाट्स एप पर भेजी शिकायत पर भी मुकदमा दर्ज करना होगा।  कार और बाइक चोरी और चेन स्नेचिंग की वारदात में भी एफआईआर दर्ज करने के लिए थाने नहीं जाना नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन


एसपी अजय शंकर राय ने बताया सरकार ने पुलिस विभाग के लिए एक ओर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। चेन स्नेचिंग, मकान में चोरी, कार, बाइक और मोबाइल पर्स की चोरी और अन्य गैर संगीन अपराध की एफआईआर दर्ज कराने के लिए अब व्हाट्स एप पर भेजी जाने वाली शिकायत पर मुकदमा दर्ज हो सकेगा। 
विज्ञापन


पीड़ित अपने घर बैठे ही व्हाट्सएस के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज करा सकते है। इससे लोगों को थाने के चक्करों से मुक्ति मिलेगी। एसपी अजय शंकर राय ने कहा उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-थाने के व्हाट्स एप पर करनी होगी शिकायत
व्हाट्स एप की शिकायत ई-थाने के नंबर पर प्रेषित करनी होगी। थाना प्रभारी के नाम अपनी शिकायत को व्हाट्स एप पर टाइप करें या हाथ से एक सादे कागज पर लिखे। घटना का समय, स्थान, दिनांक, अपना पूरा पता को अंकित करें। इसके बाद ई-थाने के व्हाट्स एप पर भेज दें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed