{"_id":"69f1103638721cf4c40f75b1","slug":"fir-registered-against-three-including-former-ministers-son-for-black-marketing-of-cylinders-baghpat-news-c-28-1-bag1001-150831-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सिलिंडरों की कालाबाजारी में पूर्व मंत्री के बेटे समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सिलिंडरों की कालाबाजारी में पूर्व मंत्री के बेटे समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
बागपत। रटौल इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी पर सिलिंडरों की कालाबाजारी के मामले में जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी ने खेकड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें एजेंसी संचालक बदर महमूद सहित तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। जांच में एजेंसी के गोदाम में 93 भरे हुए गैस सिलिंडर कम पाए गए थे।
प्राथमिकी में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन के बेटे बदर महमूद, प्रबंधक राहुल और गोदाम कीपर अय्यूब को आरोपी बनाया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी के अनुसार एजेंसी पर उपभोक्ताओं के सिलिंडरों की बुकिंग न होने और सिलिंडर दिए बिना ऑनलाइन डिलीवरी दिखाने की शिकायतें मिली थीं। कुछ उपभोक्ताओं ने सिलिंडर दिए बिना वापस भेजने का आरोप भी लगाया था। इन शिकायतों के बाद पूर्ति विभाग की टीम ने मामले की जांच की। जांच के दौरान 29 उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए गए। एजेंसी के गोदाम के स्टॉक में 93 भरे हुए गैस सिलिंडर कम मिले। इन सभी तथ्यों से गैस एजेंसी से सिलिंडरों की कालाबाजारी की पुष्टि हुई। जिलाधिकारी की अनुमति मिलने के बाद मंगलवार को यह प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जांच अधिकारी कहना है कि सिलिंडरों की कालाबाजारी के मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।