{"_id":"5e2b34f78ebc3e4b563bf1ff","slug":"fir-on-30-uprooted-if-meters-are-uprooted-baraut-news-mrt465582750","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 पर एफआईआर, मीटर उखाड़े तो भड़के बकाएदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 पर एफआईआर, मीटर उखाड़े तो भड़के बकाएदार
विज्ञापन

बड़ौत। ऊर्जा निगम की टीम ने शुक्रवार को नगर व देहात क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में बिजली चोरों के खिलाफ मॉर्निग रेड अभियान चलाया। इस दौरान बकाएदारों के मीटर उखाड़ने पर खूब हंगामा हुआ। वहीं, बिजली विभाग की टीम ने 30 उपभोक्ताओं के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई है।
शुक्रवार को एक्सईएन द्वितीय एसके निर्भय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इसमें अवर अभियंता विकास कुमार, प्रदीप गुप्ता, रविंद्र सहित नगर व देहात क्षेत्र के गांवों में तैनात अवर अभियंताओं व नोडल अधिकारियों को शामिल किया गया। बड़ौत नगर, बिजरौल, बामनौली, बिनौली, रंछाड़, दोघट, टीकरी, दाहा, सिरसली आदि गांवों में ताबड़तोड़ अभियान चलाया गया। सुबह-सुबह रेड अभियान से बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। कई जगहों पर टीम को विरोध झेलना पड़ा। हंगामा बढ़ता देख सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद मेें टीम ने पुलिस की मौजूदगी में अभियान चलाकर 30 लोगों को कटिया डालकर बिजली चोरी करने में पकड़ा। अवर अभियंता विकास कुमार ने बताया कि दोघट में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं, 12 बकायेदारों के कनेक्शन काटकर उनके मीटर उखाड़े गए।