फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   FIR lodged against agency operator and two others for showing delivery without delivering cylinder

Baghpat News: सिलिंडर दिए बिना डिलीवरी दिखाने पर एजेंसी संचालक समेत दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 22 Mar 2026 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against agency operator and two others for showing delivery without delivering cylinder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। गोठरा गांव की जय बाबा इंडेन गैस के गोदाम पर उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिए बिना अफसरों को डिलीवरी की रिपोर्ट भेजने का मामला सामने आया। इसमें शनिवार को पूर्ति इंस्पेक्टर राहुल पटेल ने गैस एजेंसी संचालक पवन वशिष्ठ और स्टोर कीपर मोंटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

गोठरा गांव में गैस एजेंसी के गोदाम पर सिलिंडर लेने आए उपभोक्ताओं ने सिलिंडर नहीं मिलने पर हंगामा कर दिया था। उन्होंने एजेंसी से सिलिंडरों की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया। शिकायत मिलने पर पूर्ति इंस्पेक्टर राहुल पटेल ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। इसमें कई उपभोक्ताओं के बयान भी दर्ज किए गए। गैस गोदाम में 38 भरे हुए और 46 गैस सिलिंडर खाली मिले। जांच में पता चला कि उपभोक्ताओं से सिलिंडर की कीमत से 20 से 30 रुपये ज्यादा वसूलने और अधिकारियों को सिलिंडर वितरण की गलत रिपोर्ट भेजने का मामला सामने आया। जांच में कालाबाजारी उजागर होने पर पूर्ति इंस्पेक्टर राहुल पटेल ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें जांच अधिकारी ने बताया कि एजेंसी संचालक पवन वशिष्ठ और स्टॉक कीपर मोंटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed