{"_id":"62a22c0c70c22143a4127fca","slug":"finance-minister-will-take-stock-of-cleanliness-and-health-system-baghpat-news-mrt5921641179","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर व अस्पताल का निरीक्षण करेंगे वित्त मंत्री, अफसर व्यवस्था ठीक कराने में जुटे रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर व अस्पताल का निरीक्षण करेंगे वित्त मंत्री, अफसर व्यवस्था ठीक कराने में जुटे रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे, गोशाला का निरीक्षण भी करेंगे
गांव में जन चौपाल लगाकर सुनेंगे समस्याएं, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना शुक्रवार को शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे। वह अस्पताल का निरीक्षण भी करेंगे। वित्त मंत्री के कार्यक्रम के बाद बृहस्पतिवार को अधिकारी जिले की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे रहे।
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना शुक्रवार को सुबह साढ़े सात बजे बागपत शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे। इसके बाद करीब नौ बजे जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। वह कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वहां के बाद आशीर्वाद रिसोर्ट में केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर सभा में जाएंगे। वह साढ़े तीन बजे गोशाला का निरीक्षण करेंगे। साढ़े पांच बजे किसी भी गांव में जाकर पंचायत भवन का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही गांव में जन चौपाल लगाकर समस्याएं सुनेंगे। मंत्री के कार्यक्रम को लेकर बृहस्पतिवार को अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। जिससे किसी तरह की खामियां नहीं दिख सके।