फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Filed against BSP leader

बसपा नेता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Sat, 13 Feb 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 13 Feb 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Filed against BSP leader
बागपत के सिंघावली अहीर गांव के पास स्थित बसपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव के फार्म हाउस पर मिले हथियारों के जखीरे के मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। उन पर अवैध असलाह रखने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। साथ ही फार्म हाउस छापेमारी में मिले शस्त्र लाइसेंस के मामले में पुलिस ने लुहारा के पूर्व प्रधान समेत चार लोगों को क्लीनचिट दे दी है।
विज्ञापन


दीपक यादव के फार्म हाउस से सहारनपुर क्राइम ब्रांच और सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने 11 अप्रैल 2015 को छापा मारकर हथियारों का जखीरा बरामद किया था। पांच शस्त्र लाइसेंस भी मिले थे। इनमें एक लाइसेंस दीपक यादव का था, जो दिल्ली से बना हुआ था। अन्य लाइसेंस अमृतसर से बने हुए थे। इनमें एक लाइसेंस लुहारा गांव के पूर्व प्रधान सिकारूद्दीन का भी था। पुलिस की जांच में दो शस्त्र लाइसेंस फर्जी मिले थे। साथ ही दो शस्त्र लाइसेंस पहले ही निरस्त हो चुके थे। केस दीपक यादव के खिलाफ ही दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी दीपक यादव को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी थी, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला था। बाद में आरोपी दीपक की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से स्टे हो गया था। पुलिस ने नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा था, लेकिन दीपक अपना जबाव नहीं दे पाए थे। पुलिस ने आरोपी दीपक यादव के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। जबकि फार्म हाउस से जिन लोगों के शस्त्र लाइसेंस मिले थे, उन लोगों को पुलिस ने क्लीनचिट दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि आरोपी दीपक यादव के खिलाफ अवैध असलाह रखने और धोखाधड़ी करने के आरोप में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका नहीं पाई गई है। इसीलिए उनको क्लीनचिट दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed