{"_id":"5f32e3af8ebc3e61e34d6423","slug":"filed-a-report-against-the-mobile-phone-captive-kahkra-news-mrt4957324173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल रखने वाले बंदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल रखने वाले बंदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। गांव अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में मोबाइल फोन रखने वाले बंदी के खिलाफ खेकड़ा कोतवाली में जेल अधीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना की विवेचना शुरू कर दी है।
जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने सोमवार को जिला जेल में गहन तलाशी अभियान चलाया था। उन्होंने जेल की बैरकों में बंदियों के बिस्तर और समूचे जेल परिसर को बारीकी से खंगलवाया था। बंदियों की तलाशी भी कराई थी। तलाशी में मुजफ्फरनगर निवासी बंदी सरफराज से मोबाइल फोन मिला था। जेल अधीक्षक ने तभी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए खेकड़ा कोतवाली में तहरीर दी थी। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि बंदी सरफराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की विवेचना शुरू कर दी गई है। मोबाइल को भी कब्जे में लेकर डिटेल निकलवाई जा रही है।