फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   fight will continue to for Farmers

किसानों के लिए लड़ते रहेंगे लड़ाई

Mon, 08 Aug 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 08 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
fight will continue to for Farmers
दिल्ली में रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह से मिलने पहुंचे बागपत के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
किसान समस्याओं को लेकर जिले के किसानों ने रालोद सुप्रीमो अजित सिंह से मुलाकात की। भुगतान समेत किसानों की अन्य समस्याओं से अवगत कराया। चौधरी अजित सिंह ने कहा  किसानों के लिए आंदोलन से भी पीछे नहीं हटा जाएगा। सरकार की कथनी और करनी में अंतर है।
विज्ञापन


रालोद के मंडल महासचिव ओमवीर ढाका के नेतृत्व में बागपत के किसानों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में चौधरी अजित सिंह से मिला। इस दौरान मलकपुर चीनी मिल के बकाया भुगतान का मुद्दा उठाया ।
विज्ञापन


किसानों ने कहा भुगतान नहीं होने से वह मुश्किलें झेल रहे हैं। ओमवीर ढाका ने बताया चौधरी अजित सिंह ने किसानों से कहा कि वह एकजुटता से अपने हकों की लड़ाई लडे़ं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकता में ही शक्ति है। किसानों को अपने हकों के लिए संघर्ष करना होगा। जब तक किसान एकजुट नहीं होंगे, न्याय मिलने वाला नहीं है। ओमवीर ढाका ने कहा  बकाया भुगतान के लिए आंदोलन की तैयारी है।

रालोद ने अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के लिए झोंकी ताकत
बड़ौत। रालोद के अति पिछड़ा वर्ग के होने वाले सम्मेलन को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने गांवों में जनसंपर्क कर लोगों  से सम्मेलन में पहुंचने की  अपील की। 

रालोद के 16 अगस्त को नगर के राधा गोविंद मैरिज हॉल में होने वाले अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रालोद नेता अरुण तोमर बॉबी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोनमाना, बोहला, लुहारी, आदि गांवों में जनसंपर्क किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा  रालोद गरीब, गांव और किसान की पार्टी है। 

  चौधरी चरण सिंह ने सदैव गांव, गरीब और किसान की आवाजों को बुलंद किया है। अंत तक वे इसी वर्ग को अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ते रहे। किसी तरह चौधरी अजित सिंह और जयंत चौधरी गरीब, गांव और किसान की लड़ाई लड़   रहे हैं। उन्होंने कहा केंद्र सरकार हो या प्रदेश सरकार किसान और गरीब वर्ग की अनदेखी करती है। किसी भी सरकार ने उनकी आवाज उठाने का प्रयास नहीं किया। 


उन्होंने कहा रालोद अति पिछड़ों की लड़ाई लड़ता रहा है। उन्होंने गांवों में पहुंचकर बूथ कमेटियों का भी गठन किया और अति पिछड़ा सम्मेलन में पहुंचने की अपील की। इसमें सुधीर प्रधान, अरविंद, रण सिंह, मनोज, बाबूराम, रणधीर, डॉ. श्यामपाल, अशोक, अमरपाल, कर्नल ब्रह्म पाल तोमर, मनोज तोमर, हैप्पी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed