फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   fight in villages

मोहल्ला औरंगाबाद में दो पक्षों में लाठी डंडे चले, चार घायल

Mon, 28 Oct 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
fight in villages
मोहल्ला औरंगाबाद में दो पक्षों में लाठी डंडे चले ,चार घायल
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। शहर के मोहल्ला औरंगाबाद में रविवार की रात्रि में करीब दस बजे युवकों के दो गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले। इसमें चार युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर लड़ाई बंद कराई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी युवक भाग गए। साथियों ने घायलों का प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज कराया। किसी भी पक्ष ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी।

वहीं, दीपावली के त्योहार पर गांव डूंडाहेड़ा में मार्ग पर पटाखे चलाने का विरोध करने के चलते दो पक्ष आमने सामने आ डटे और रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे, धारदार हथियार चलने के साथ ही छह सात राउंड फायरिंग भी हुई। हालांकि अनहोनी होते टल गयी। झगडे़ में दोनों पक्षों के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों के परिजनों एवं आस पास के लोगों ने हस्तक्षेप कर लड़ाई बंद कराई। इसके बाद दोनों पक्षों के परिजनों ने दोनों घायलों का निजी चिकित्सकों से इलाज कराया। साथ ही गांव के कुछ गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कराया। किसी भी पक्ष ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed