फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fight and firing between two parties in Gadhi Kalanjari village, nine injured

Baghpat News: गढ़ी कलंजरी गांव में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग, नौ घायल

Tue, 13 May 2025 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fight and firing between two parties in Gadhi Kalanjari village, nine injured
गढी कलंजरी में दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग की खबर से संबं​धित फोटो। घायल युवक बंटी - फोटो : kathua
रटौल। गढ़ी कलंजरी गांव में दुकान पर सामान लेते समय हुई कहासुनी के बाद राजपाल और राजेंद्र पक्ष आपस में भिड़ गए। उनके बीच मारपीट हुई और दोनों पक्षों ने फायरिंग का भी आरोप लगाया। दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। इस मामले में चांदीनगर पुलिस ने 14 नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गढ़ी कलंजरी के राजपाल पक्ष के सौरभ ने बताया कि तीन दिन पहले वह दुकान पर घर का समान लेने गया था, वहां दूसरे पक्ष के राहुल के साथ कहासुनी होने पर मारपीट हो गई थी। ग्रामीणों ने समझौता करा दिया था लेकिन रविवार रात सौरभ और प्रताप पहलवान के मकान पर 20-25 युवकों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उनपर हमला कर दिया।
विज्ञापन

उनके साथ मारपीट और मकान पर पथराव भी किया गया। जबकि दूसरे पक्ष के अंकित ने राजपाल पक्ष के युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया। 9ऋफायरिंग करने का आरोप भी लगाया गया। झगड़े में एक पक्ष के हनी पहलवान, भज्जी, बंटी, अनूप घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से अकिंत, पालेराम, बलराज, राजेंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पिलाना सीएचसी में घायलों का उपचार कराया। वहां से अनूप को मेरठ रेफर कर दिया। इस मामले में चांदीनगर पुलिस का कहना है कि जांच में फायरिंग का मामला सामने नहीं आया है। इसमें दोनों पक्षों के पाले, बलराज, अंकित, राजेंद्र, मनोज, संजय, लीले, अनूप, धीरेंद्र, रितिक, हनी, प्रवेश, हर्ष, सौरभ और दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गढ़ी कलंजरी गांव में पथराव के मुकदमे में पालेराम, बलराज, अंकित, राजेंद्र, धीरेंद्र, रितिक, हनी, प्रवेश, हर्ष, सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए कई पुलिस टीमों को लगाया गया है। मखबिर सक्रिय कर दिए हैं।

गढी कलंजरी में दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग की खबर से संबंधित फोटो। घायल युवक बंटी

गढी कलंजरी में दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग की खबर से संबंधित फोटो। घायल युवक बंटी- फोटो : kathua

गढी कलंजरी में दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग की खबर से संबंधित फोटो। घायल युवक बंटी

गढी कलंजरी में दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग की खबर से संबंधित फोटो। घायल युवक बंटी- फोटो : kathua

गढी कलंजरी में दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग की खबर से संबंधित फोटो। घायल युवक बंटी

गढी कलंजरी में दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग की खबर से संबंधित फोटो। घायल युवक बंटी- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed