फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fifteen days ago, the girl who escaped with brother-in-law was found

पंद्रह दिन पूर्व जीजा संग फरार हुई युवती बरामद

Wed, 08 Jan 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fifteen days ago, the girl who escaped with brother-in-law was found
पंद्रह दिन पूर्व जीजा संग फरार हुई युवती बरामद
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव से पंद्रह दिन पूर्व जीजा संग फरार हुई युवती को पुलिस ने बरामद किया और युवती के परिजनों को सूचना दी। जबकि युवती जीजा के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी है। पुलिस युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी में जुटी है।
क्षेत्र के एक गांव से 15 दिन पूर्व एक युवती परिजनों को चकमा देकर जीजा के साथ फरार हो गई । युवती के परिजनों ने तभी खेकड़ा कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस से युवती को बरामद कराने की मांग की। पुलिस तभी से युवती की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

सोमवार की रात्रि में पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया और युवती के परिजनों को सूचना देकर कोतवाली में बुलवाया। जबकि युवती जीजा के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी है। परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने उनके साथ जाने से इंकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि युवती को बरामद कर लिया गया है और युवती के कोर्ट के समक्ष बयान दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। युवती न्यायालय के समक्ष जो भी बयान देगी, उसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed