फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fictitious in the name of farmers, 486 people made bonds without land

कर चोरी कर लाया जा रहा 60 लाख का पान मसाला पकड़ा

Mon, 12 Oct 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fictitious in the name of farmers, 486 people made bonds without land
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर खड़ा ट्रक - फोटो : BAGHPAT
बागपत। कर चोरी कर बिना ईवे बिल के ले जाए जा रहे विमल पान मसाला लदे ट्रक को वाणिज्य विभाग की टीम ने पकड़ लिया। पकड़े गए माल की कीमत करीब 60 लाख रुपये हैं। मेरठ में पकड़े गए माल की जांच चल रही है। गलत फर्म के नाम से बिल बनाया गया था।
विज्ञापन

वाणिज्य विभाग के एडिशनल कमिश्नर के निर्देश पर संयुक्त कमिश्नर मेरठ के नेतृत्व में टीम ने कर चोरी के खेल को पकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के मवी कलां इंटरचेंज के निकट चेकिंग के दौरान ट्रक को रोका। वाणिज्य विभाग की मोबाइल टीम के असिस्टेंट कमिश्नर सत्यप्रकाश ने बताया कि माल का परिवहन बिना ईवे बिल के किया जा रहा था। पकड़े माल का थोक बाजार मूल्य (कर एवं सेस सहित ) लगभग 60 लाख रुपये हैं। मेरठ में विभाग की टीम मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

ज्वाइंट कमिश्नर एसजीएसटी ओपी वर्मा ने बताया ट्रक में कुल 200 नग विमल पान मसाला लदा है। माल से संबंधित बिल दिल्ली की एक फर्म के नाम बनवाए हैं, जबकि माल की लोडिंग सोनीपत स्थित विमल पान मसाला की फैक्टरी से की। वाहन में बिल की अपेक्षा दुगना माल लोड पाया गया है। आरोपियों के खिलाफ विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed