फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fever patients are increasing due to change in weather, 46 people were examined.

Baghpat News: मौसम में बदलाव से बढ़ रहे बुखार के मरीज, 46 की हुई जांच

Mon, 20 Oct 2025 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fever patients are increasing due to change in weather, 46 people were examined.
फैजपुर निनाना गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। मौसम के बदलाव के कारण बुखार के मरीज बढ़ रहे है। यहां रविवार को आरोग्य मेलों में बुखार के 46 मरीजों ने पहुंचकर जांच कराई तो इनमें से 31 मरीजों की डेंगू व मलेरिया की जांच हुई। चिकित्सकों ने उपचार करने के साथ ही खानपान व दिनचर्या बेहतर रखने की सलाह दी।

जिले में रविवार को 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जहां 21 चिकित्सकों और 72 पैरा मेडिकल स्टाफ ने मरीजों की जांच कर दवाई दी। इस बार मेले में 644 मरीजों का उपचार हुआ। बुखार के 46 मरीजों का उपचार हुआ। कई दिन से बुखार होने पर 19 मरीजों की मलेरिया व 12 मरीजों की डेंगू की जांच कराई गई। मेले में पेट की बीमारी के 39 मरीजों ने पहुंचकर जांच कराई। लीवर के तीन व सांस रोग के 31, उच्च रक्तचाप के 32 मरीज पहुंचे। त्वचा रोग के 73 व शुगर के 68 मरीज पहुंचे। टीबी के 10 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। सीएमओ डाॅ. तीरथलाल ने बताया कि मरीजों को बीमारियों की जांच के बाद दवाई देने के साथ ही दिनचर्या व खानपान बेहतर करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed