फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fever and strike the life out

बुखार और हड़ताल ने निकाली जान 

Wed, 21 Sep 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 21 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fever and strike the life out
बागपत सीएचसी में मरीजों को देखते सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार। - फोटो : amar ujala
बागपत। कहर बरपाता बुखार और स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल। मरीजों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोग बेहाल दिखे। जिला चिकित्सालय से रोगियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। शरीर में दर्द से तड़प रहे रोगियों को उनके परिवार के लोग कंधों पर लेकर आए। निजी वाहनों की कतार लगी रही। यही नहीं प्राइवेट डॉक्टरों के यहां भी मारामारी है। कुछ डॉक्टरों ने तो वेटिंग देना शुरू कर दिया है। गंभीर रोगियों को मेरठ और दिल्ली रेफर किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है। सीएमओ डॉ. रविंद्र मिश्रा बताते हैं सीएचसी और पीएचसी पर 24 घंटे सेवाएं शुरू की गई है। कोशिश की जा रही है लोगों को परेशानी न हो। 
विज्ञापन


गौसपुर में 201 मरीजों की जांच
बागपत। पिलाना सीएचसी की ओर से गौसपुर गांव में हेल्थ कैंप लगाया। यहां 201 मरीजों की जांच की गई। इनमें 30 की रक्त पट्टियां बनाई। सीएमओ डॉ रविंद्र मिश्रा ने बताया स्वास्थ्य विभाग ने अमीनगर और पूठड़ में फॉगिंग कराई। बुधवार को चमरावल में कैंप लगाकर रोगियों की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन


तीन गांव कैंप, रोगियों की जांच
दोघट। स्वास्थ्य विभाग ने झूंडपुर, मिलाना और पलड़ी गांव में शिविर लगाकर मरीजों की जांच कर दवा दी।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली के चिकित्सक डॉ. वकील, फार्मेसिस्ट प्रवीण, अजीत सिंह, सुनील, कमला प्रसाद ने मरीजों की जांच की। सैकड़ों मरीज बुखार के मिले।  बिनौली सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल ने बताया कि बुखार के बढ़ते प्रकोप के चलते क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगवाए जा रहे हैं और मरीजों के खून की जांच के लिए स्लाइड बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed