{"_id":"63544901ed26636f9b13c7e5","slug":"festival-garbage-kahkra-news-mrt6107441121","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर्व पर खेकड़ा में लगे कूडे के अम्बार, नगरपालिका प्रशासन गंदगी दूर करने में फेल, बुखार के मरीजो का हुआ इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर्व पर खेकड़ा में लगे कूडे के अम्बार, नगरपालिका प्रशासन गंदगी दूर करने में फेल, बुखार के मरीजो का हुआ इजाफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। त्योहारों पर नगर में गंदगी के ढेर लगे हैं। नगर पालिका प्रशासन सफाई कराने में असमर्थ है। गंदगी के कारण बुखार के मरीजों में इजाफा हुआ है।
नगर में 25 वार्ड हैं। यहां सफाई पर हर माह लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। दीपावली पर्व पर भी नगर पालिका अधिकारी व कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। मोहल्ला औरंगाबाद, मोहल्ला रामपुर, वाल्मीकि चौक, मोहल्ला विजय नगर में रेलवे स्टेशन के समीप कूड़े के ढेर लगे हैं। यहां आने-जाने वालों को बदबू के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। गंदगी के कारण बुखार के मरीजों में भी इजाफा हुआ है। लोगों का कहना है कि शिकायत करने पर भी कूड़ा नहीं उठाया जाता है।
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित ने बताया कि सफाई व्यवस्था पर करीब 80 लाख रुपये सालाना खर्च होते हैं। सफाई व्यवस्था में 9 सफाई वाहन लगे हैं। रोजाना 85 सफाई कर्मी करते हैं। उन्हेंकरीब छह लाख रुपये मासिक वेतन दिया जाता है। सफाईकर्मियों को नियमित सफाई करने के लिए कहा गया है।