फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   fertilizer news

Baghpat News: मलकपुर समिति का बंद गोदाम गटक गया खाद के 4166 बैग

Fri, 18 Jul 2025 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
fertilizer news
बड़ौत। मलकपुर सहकारी गन्ना विकास समिति के गोदाम से खाद के 4166 बैग गायब होने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव की तहरीर पर गोदाम प्रभारी सतवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव के अनुसार मलकपुर सहकारी गन्ना विकास समिति के गोदाम पर पोर्टल के आधार पर यूरिया के 3288 बैग, डीएपी के 775 व एनपीके के 103 बैग भेजे गए थे। 10 जुलाई को गोदाम का निरीक्षण किया गया तो वह बंद मिला। गोदाम प्रभारी सतवीर सिंह को फोन के माध्यम से गोदाम पर पहुंचकर खाद वितरण के लिए कहा गया, मगर वहीं नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

गोदाम प्रभारी को निलंबित कर दिया गया और तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया। वहीं खाद नहीं मिलने पर किसानों द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी। दोबारा से 15 जुलाई को गोदाम का निरीक्षण किया तो वहां पर विक्रय बंद के बाद भी यूरिया के 2071 बैग, डीएपी के 97 बैग पोर्टल पर प्रदर्शित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम मनीष कुमार यादव को मामले के बारे में अवगत कराया। उन्होंने नायब तहसीलदार को मौके पर भेजकर गोदाम का निरीक्षण कराया जो बंद मिला। वहां पर वीडियोग्राफी के दौरान गोदाम का ताला तोड़ा गया तो गोदाम में खाद नहीं मिली। जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने गोदाम प्रभारी के खिलाफ 3/7 की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed