फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fear of being crushed by a vehicle after firing bullets

गोलियां मारने के बाद वाहन से भी कुचलने की आशंका

Sun, 27 Mar 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fear of being crushed by a vehicle after firing bullets
गोलियां मारने के बाद वाहन से भी कुचलने की आशंका
विज्ञापन

विशाल हत्याकांड
दो असलहा से मारी गईं गोलियां, फोन और बाइक नहीं मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। हत्यारोपियों ने विशाल के चेहरे, सिर और कमर पर गोलियां मारी। मौके से 315 और 12 बोर के तीन-तीन खोके मिले हैं, शव पर चोटों के निशान देखते हुए अंदेशा जताया जा रहा है कि उसे आठ-दस गोलियां मारीं गईं। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या के बाद उसके शव को किसी वाहन से कुचला गया।
विशाल की हत्या की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के शव के पास छह खोखे तो मिले, लेकिन जिस बाइक से वह घर से निकला था, वह नहीं मिली। उसका मोबाइल भी नहीं मिला है। सितंबर 2020 में विशाल का झगड़ा नामजद विशांत व आशीष पुत्रगण लोकेंद्र के साथ हुआ था। लोकेन्द्र ने पांच सितंबर को विशाल के खिलाफ 307 सहित आईपीसी की कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तमंचे के साथ उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। महीने बाद ही विशाल जमानत पर बाहर आ गया था।
विज्ञापन

हमलावरों ने अपने घर से मात्र 50 मीटर दूर दिया हत्याकांड को अंजाम
मलकपुर गांव में विशाल की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्यारोपियों ने विशाल को अपने घर से मात्र 50 मीटर दूर पूर्व प्रधान कृष्णपाल के मकान के पास हत्या की
विज्ञापन
विज्ञापन

दो टीमें गठित, तीन लोग हिरासत में लिए
बड़ौत। विशाल की हत्या की सूचना पर एएसपी मनीष मिश्र व सीओ ने घटना स्थल का जायजा लिया। जिसके बाद हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दो टीमें बनाई। फिलहाल पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होगें।

परिजनों में मचा कोहराम
विशाल की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक दो भाई थे। विशाल छोटा था। विशाल का बड़ा भाई विजय इस समय बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। विशाल की हत्या से परिवार की महिलाओं व युवतियों का रोते हुए बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed