{"_id":"65b6bc4a9924758f600ae4b7","slug":"fazalpurs-lal-winning-medals-in-grappling-wrestling-and-jujutsu-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-106189-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: फजलपुर का लाल ग्रैपलिंग रेसलिंग व जुजुत्सु में जीत रहा पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: फजलपुर का लाल ग्रैपलिंग रेसलिंग व जुजुत्सु में जीत रहा पदक
Mon, 29 Jan 2024 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
बागपत, बिनौली। फजलपुर सुंदरनगर का सूर्यांशु आर्य ग्रैपलिंग रेसलिंग व जुजुत्सु में कमाल कर अपने गांव व जनपद का मान बढ़ा रहा है। दोनों खेलों में वह ढेरों पदक जीत चुका है। गांव के शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज में सूर्यांशु को सम्मानित किया गया।
फजलपुर सुंदरनगर निवासी सूर्यांशु आर्य पुत्र यशवीर सिंह दिल्ली के उत्तमनगर में रहता है और दिल्ली यूनिवर्सिटी में एमए इंग्लिश का छात्र है। उसने वर्ष 2014 में ग्रैपलिंग रेसलिंग गेम की शुरुआत की। सूर्यांशु ने रूस के मॉस्को में वर्ल्ड ग्रैपलिंग चैंपियनशिप-2023 में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए सीनियर वर्ग 84 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। नेशनल ग्रैपलिंग चैंपियनशिप रोहतक में भी सीनियर वर्ग 100 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। इनसे पहले भी सूर्यांशु ने ग्रैपलिंग रेसलिंग में नेशनल व इंटरनेशनल चैंपियनशिप में अनेक पदक जीते हैं। शानदार प्रदर्शन के आधार पर सूर्यांशु का एशियन ग्रैपलिंग रेसलिंग गेम्स 2024 के लिए चयन हुआ है।
सूर्यांशु आर्य जुजुत्सु में भी पदक जीत रहा है। 11 जनवरी को उसने द्वारका स्पोर्ट्स पालम क्लब में हुई दिल्ली स्टेट जुजुत्सु चैंपियनशिप में सीनियर वर्ग 85 किलोग्राम भार वर्ग फाइटिंग में स्वर्ण पदक और नेवाजा में भी स्वर्ण पदक जीता। अब वह 24 फरवरी को उत्तराखंड के देहरादून में होने जा रही नेशनल जुजुत्सु चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगा।
विज्ञापन
रविवार को आयोजित किए सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रबंधक नरेश कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य सपना शर्मा, ग्राम प्रधान सुधीर राजपूत, मास्टर विनोद आर्य, राकेश कुमार वर्मा, प्रेरणा वर्मा ने सूर्यांशु को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।