फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fault in power line, 500 houses lost electricity for 30 hours

Baghpat News: विद्युत लाइन में फाल्ट, 500 घरों की 30 घंटे गुल रही बिजली

Wed, 18 Oct 2023 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fault in power line, 500 houses lost electricity for 30 hours
बड़ौत। विद्युत लाइन में फाल्ट हो जाने के कारण 30 घंटे तक 500 घरों की बत्ती गुल रही। सूचना के बाद भी ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने फाल्ट को दुरुस्त नहीं कराया। बाद में उपभोक्ताओं के फोन रिसीव करना भी बंद कर दिए। मंगलवार को समस्या को लेकर नगरवासियों ने आक्रोश जताया और निगम के कर्मचारियों पर चेंकिग के नाम पर अवैध उगाही करने का आरोप लगाया। हालांकि बाद में मामला बढ़ने के बाद फाल्ट को दुरुस्त कराते हुए बिजली आपूर्ति सूचारू कराई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अफसरों व कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा नगरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि निगम के कर्मचारी केवल चेंकिग के नाम पर उगाही करने में व्यस्त हैं, बिजली फाल्ट को ठीक करने का उनके पास समय नहीं है। बताया कि सोमवार सुबह फीडर नंबर 4 में फाल्ट आ गया, लेकिन इस फाल्ट को मंगलवार शाम तक ठीक नहीं किया गया। इस कारण फीडर से जुड़े 500 से अधिक घरों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इतना ही नहीं बिजरौल रोड, चरण सिंह विहार, न्यू रामनगर कॉलोनी, मोहननगर, बिनोली रोडर स्थित घरों में 30 घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं होने से इन्वर्टर भी ठप हो गए। वहीं पेयजल संकट तक गहरा गया। समस्या को लेकर मंगलवार को लोगों ने हंगामा किया तब जाकर निगम के कर्मचारी फाल्ट को दुरुस्त करने के लिए दौड़े। इसको लेकर उपभोक्ताओं ने आक्रोश जताया। इस संबंध में सहायक अभियंता लवकुश राघव ने बताया कि लाइन में फाल्ट आया हुआ था, जिसे अब ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed